Search
Close this search box.

“इन्दौर में ‘इलेक्ट्रिक मौत’ का तांडव: चार्जिंग पॉइंट की एक चिंगारी ने ली 7 ज़िंदगियाँ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इन्दौर में ‘इलेक्ट्रिक मौत’ का तांडव: चार्जिंग पर लगी कार बनी काल, जिंदा जले एक ही परिवार के 7 लोग

इन्दौर।  स्वच्छता के शिखर पर बैठे शहर इन्दौर के लिए आज की सुबह मातम की कालिख लेकर आई। बंगाली चौराहे के पास स्थित ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के एक ऐसा भीषण अग्निकांड हुआ, जिसने न केवल सुरक्षा दावों की पोल खोल दी, बल्कि आधुनिक तकनीक के खतरों का डरावना चेहरा भी सामने ला दिया।
कैसे शुरू हुआ मौत का खेल?
घटना तड़के करीब 4 बजे की है, जब पूरा शहर गहरी नींद में था। शहर के प्रतिष्ठित पुगलिया परिवार के घर के बाहर उनकी इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चार्जिंग पॉइंट में हुए एक मामूली शॉर्ट सर्किट ने चिंगारी को शोले में बदल दिया।
सिलेंडरों के धमाकों ने बनाया ‘डेथ ट्रैप’
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कार से होते हुए तीन मंजिला मकान को अपनी आगोश में ले लिया। हादसे की भयावहता तब और बढ़ गई जब आग घर के भीतर रखे गैस सिलेंडरों तक पहुँच गई। जोरदार धमाकों के साथ सिलेंडर फटने लगे, जिसने पूरे मकान को एक जलते हुए पिंजरे में तब्दील कर दिया।
हादसे का दर्दनाक मंजर
* 7 की मौत: इस भीषण त्रासदी में परिवार के मुखिया और बड़े बिजनेसमैन सहित कुल 7 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। अपनों को बचाने का मौका तक नहीं मिला और चंद मिनटों में सब कुछ खाक हो गया।
* 3 गंभीर घायल: हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 प्रशासनिक सुस्ती या अनहोनी?
जिस कॉलोनी को सुरक्षित माना जाता था, वहाँ तड़के मची चीख-पुकार ने सबको हिला कर रख दिया। सवाल यह उठता है कि क्या हम इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए जरूरी सुरक्षा मानकों को नजरअंदाज कर रहे हैं? एक शॉर्ट सर्किट ने पूरे रसूखदार परिवार का नामोल्शान मिटा दिया।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की कार्रवाई
सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं, लेकिन तब तक आग सब कुछ लील चुकी थी। तंग गलियों और भीषण लपटों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि क्या चार्जिंग उपकरण मानक स्तर के थे या नहीं।
सावधानी ही बचाव है: यह घटना एक चेतावनी है उन सभी के लिए जो इलेक्ट्रिक वाहनों को बिना उचित सुरक्षा जांच के चार्जिंग पर छोड़ देते हैं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें