Search
Close this search box.

“भोपाल में हाई वोल्टेज ड्रामा: बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, मौके पर जुटी भीड़”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में हाई वोल्टेज ड्रामा : बिजली के खंभे पर चढ़ा युवक, मची अफरा-तफरी

भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय प्रेस के सामने एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। युवक को खंभे पर चढ़ा देख मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही एमपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल युवक के खंभे पर चढ़ने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने का प्रयास कर रही है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें