Search
Close this search box.

“स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर मनावर में मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, हजारों ने किया योगाभ्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वस्थ आयु के लिए योग: मनावर में उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

संवाददाता संजय यादव…

मनावर 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मनावर ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सांदीपनि विद्यालय मैदान में किया गया। इस वर्ष की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रही। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में योग साधकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात योग गुरु हुकुमचंद अगल्चा के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी देखा और सुना।

योग दिवस के अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार विजय तलवारे, बीईओ एम.एल. ठाकुर, बीआरसीसी किशोर कुमार बागेश्वर, प्राचार्य सोहन शिंदे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक राजा पाठक ने किया, जबकि बीईओ मुन्नालाल ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें