Search
Close this search box.

वेयरहाउस जांच से गरमाई राजनीति, नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वेयरहाउस विवाद पर बढ़ी सियासी गर्मी, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी से जुड़े बताए जा रहे वेयरहाउसों को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगाइच ने जीतू पटवारी पर निशाना साधते हुए उनके बयान को अमर्यादित बताया और कहा कि यह कांग्रेस की कार्यशैली को दर्शाता है।

नगाइच ने दावा किया कि पटवारी से जुड़े चार वेयरहाउसों की जांच में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि नियम सभी के लिए समान हैं और चाहे कोई नेता हो या अधिकारी, अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि तथ्यों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी की जा रही है।

दूसरी ओर कांग्रेस ने इन आरोपों को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं को डराने और दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश संविधान और कानून के अनुसार चलता है, न कि किसी की गुंडागर्दी से।

वेयरहाउस जांच को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों दल एक-दूसरे पर राजनीतिक लाभ के लिए मुद्दे को उछालने का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में यह मामला आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन सकता है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें