NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, आदिवासी छात्रों के अधिकारों की उठाई आवाज
संजय यादव रिपोटर
धार। आदिवासी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील स्टार के नेतृत्व में NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब, आदिवासी और वंचित छात्रों के शिक्षा व रोजगार के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे।










