Search
Close this search box.

धार में निकली भव्य तुलसी यात्रा, 12 से अधिक संतों की मौजूदगी में घर-घर पहुंचे पौधे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार में निकली अनूठी तुलसी यात्रा संस्कृति के साथ प्रकृति प्रेम का दिया संदेश

धार में एक अनूठी तुलसी यात्रा निकाली गई जिसमें न केवल समाजसेवी बल्कि कई संतों ने भी संस्कृति और प्रकृति को एक साथ संरक्षित करने के लिए हजारों तुलसी के पौधे बाटकर एक अलग ही संदेश दिया है। यात्रा संयोजक एवं संकल्पकर्ता नवनीत जैन के माध्यम से 51000 तुलसी के पौधे बाटे जा रहे हैं इसी क्रम में भी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी छोटे-छोटे आयोजन और तुलसी यात्राएं निकाली जा रही है जिसमें सनातन धर्म और संस्कृति के साथ प्रकृति को भी महत्व देने के लिए और आने वाली पीढ़ी को अपनी ज़डो से जोड़ने के लिए घर-घर तक तुलसी के पौधे पहुंचा जा रहे हैं।

धारेश्वर से विशेष पूजन और अभिषेक के साथ महामंडलेश्वर नरसिंह दास जी महाराज, महंत श्यामदास जी महाराज, महंत कृष्णदास जी महाराज, महंत जीवनदास जी महाराज सहित 12 से अधिक संत महात्माओं के सानिध्य में तुलसी यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें भजनों की धुन पर मगन होते धार के अनेक समाजसेवी और बड़ी संख्या में महिलाएं प्रकृति प्रेम का संदेश देते हुए आगे बढ़े। यात्रा में सबसे आगे तुलसी पूजन होता रहा वही यात्रा के साथ एक बड़े ट्राले पर हजारों तुलसी के पौधे बांटने के लिए रखे गए जो संपूर्ण नगर में वितरित किए गए इसी के साथ अखंड राम धुन संकीर्तन भी किया गया यात्रा मार्ग पर सनातन धर्म के सभी समाजों जिनमें प्रमुख रूप से राठौर समाज, जूना गुजराती समाज, रेदास समाज, वाल्मीकि समाज, फूल माली समाज, हिंदू कोईलान समाज, अजय पाल क्षत्रिय समाज, क्षत्रिय मराठा समाज, महाराष्ट्रीयन बाह्यमन समाज, मालवीय रजक समाज, सेन समाज, ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, माझी समाज सहित विभिन्न प्रकृति प्रेमी संगठन आओ सहेजे धरा, धारनाथ छबीना समिति, डॉ मनोहर ठाकुर ट्रस्ट, मंडी व्यापारी संघ, थोक व्यापारी संघ, सर्व हिंदू सद्भावना मंच, भोज उत्सव समिति सहित नगर के अनेक संघ संगठनों एवं समाजो ने मंच लगाकर पूरे नगर भर में यात्रा का स्वागत किया। घर-घर से आरती की थाली लेकर महिलाओं ने भी तुलसी पूजन किया यात्रा संयोजक नवनीत जैन ने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रकृति प्रेम एवं संरक्षण है। यात्रा में प्रमुख रूप से सुरेश राजपुरोहित,डॉ दुर्गेश नागर, डॉक्टर शरद विजयवर्गीय, दीपक पवार, हरीश रघुवंशी, सुरेश जलोदिया, अनिल बोरदिया, प्रतिभा शिवले, भागवंती टाक, ममता जोशी, योगेश अग्रवाल जितेंद्र अग्रवाल, उदय वंडनेरकर, अभिषेक चतुर्वेदी, हेमंत दौराया, अविनाश दुबे, छगन परमार, अजय सिंह ठाकुर, रंजना राठौर पूनम फकीरा, राजेश पटेल, डाली यादव, सीमा पंड्या, सुमित्रा पाल, मीना दुबे, सविता पाटीदार अनेक जनसामान्य एवं संगठन के प्रमुख उपस्थित थे। यह जानकारी अमित शर्मा ने दी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें