Search
Close this search box.

अजंदी में टूटा बिजली खंभा बना खतरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

03 महीने से टूटा बिजली का खंभा बना मौत का खतरा, ग्रामीणों की पुकार पर पहुंचे कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष सुनील स्टार

मनावर (धार)। मनावर विकासखंड के ग्राम अजंदी में पिछले करीब तीन महीने से बिजली विभाग का एक खंभा क्षतिग्रस्त होकर झुकी हुई स्थिति में खड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। टूटा हुआ खंभा ग्रामीणों के लिए लगातार खतरा बना हुआ है और लोग भय के साये में रहने को मजबूर हैं।

मामले की जानकारी मिलने पर कांग्रेस आदिवासी जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुनील स्टार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षतिग्रस्त बिजली खंभे का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर समस्या से अवगत कराया तथा जल्द से जल्द खंभा बदलने और संभावित दुर्घटना रोकने की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि करीब तीन महीने से वे इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन विभाग की ओर से केवल आश्वासन ही मिले हैं। अब समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें उम्मीद जगी है कि उनकी समस्या का समाधान होगा।

सुनील स्टार ने कहा कि जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई और कोई अप्रिय घटना होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन और बिजली विभाग इस गंभीर जनहित के मुद्दे पर कितनी जल्द कार्रवाई करते हैं, या फिर ग्रामीणों को राहत के लिए और इंतजार करना पड़ेगा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें