Search
Close this search box.

पेपर लीक के विरोध में मनावर में कैंडल मार्च, छात्रों को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च, दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

संजय यादव रिपोटर…

मनावर (धार)। विद्यार्थियों के अधिकारों और निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर रविवार शाम मनावर में आदिवासी कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। महात्मा गांधी चौराहे से बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौराहे तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

मार्च का नेतृत्व आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील स्टार चौहान ने किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, परीक्षा प्रणाली में निष्पक्षता और विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

कैंडल मार्च के समापन पर नीट और सीबीएसई परीक्षा में कथित पेपर लीक एवं अनियमितताओं से प्रभावित उन विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने अपनी जान गंवाई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षा से जुड़े मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि युवाओं को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष गजानंद सोलंकी, जिला संगठन मंत्री जगदीश कनेल, जिला उपाध्यक्ष पवन पटेल, जिला महासचिव वीरेंद्र चौहान सहित आदिवासी कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। पूरे कैंडल मार्च के दौरान न्याय और पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था के समर्थन में नारे लगाए गए, जिससे मनावर का माहौल विद्यार्थियों के समर्थन की आवाज से गूंज उठा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें