Search
Close this search box.

दतिया में जनता ने भाजपा को नकारा, नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहेंगे : उमंग सिंघार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दतिया की जनता ने भाजपा के आतंक का दिया जवाब, नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहेंगे : उमंग सिंघार

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया उपचुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि जनता ने भाजपा की नीतियों और कथित आतंक के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि दतिया में व्यापारी, किसान और महिलाएं परेशान थीं, जबकि दलित और आदिवासियों की जमीनें छीनी जा रही थीं। इन्हीं मुद्दों के कारण जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है।

सिंघार ने विश्वास जताया कि चुनाव का अंतिम परिणाम पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में रहेगा। पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के पार्टी से निष्कासन पर उन्होंने कहा कि यह फैसला स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की शिकायत के आधार पर लिया गया है और यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें