Search
Close this search box.

मनावर में नर्मदा संवाद एवं प्रशिक्षण शिविर संपन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नर्मदा संरक्षण के संकल्प के साथ मनावर में जिला स्तरीय संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

 इंदौर / धार (मनावर)

मां नर्मदा के प्राकृतिक स्वरूप को सहेजने और जन-जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने के ध्येय से मनावर (जिला धार) में नर्मदा समग्र न्यास एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ‘जिला स्तरीय नर्मदा संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मां नर्मदा के सेवा कार्यों में समर्पित कार्यकर्ताओं, जन अभियान परिषद के प्रतिनिधियों, नवांकुर संस्थाओं और ग्राम प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने नर्मदा सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन के विविध पहलुओं पर अपने विचार साझा किए और भावी कार्ययोजना पर गहन मंथन किया।

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

आयोजन में क्षेत्र टोली के वरिष्ठ सहयोगी आदरणीय शैलेष जी पंवार, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपनिदेशक श्री वीरेंद्र जी व्यास तथा जिला समन्वयक श्री सौरभ जी शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही मनावर, धरमपुरी, निसरपुर एवं कुक्षी विकासखंड के समन्वयक श्री मनीष जी शर्मा सहित अन्य विकासखंड समन्वयकों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और बंधु-भगिनियों का मार्गदर्शन करते हुए नर्मदा तटों की स्वच्छता, पौधारोपण और जन-जागरण के अभियानों को और अधिक गति देने का संकल्प लिया गया।

जन-भागीदारी से बनेगा नर्मदा सेवा अभियान सशक्त

संवाद के दौरान वक्ताओं ने रेखांकित किया कि नर्मदा समग्र और जन अभियान परिषद का यह संयुक्त प्रयास धरातल पर सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। ग्राम प्रस्फुटन समितियों और नवांकुर संस्थाओं के ऊर्जावान कार्यकर्ता ही इस अभियान की असली रीढ़ हैं, जो गांव-गांव जाकर आमजन को पर्यावरण और जल-संरक्षण के इस पुनीत कार्य से जोड़ रहे हैं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment