Search
Close this search box.

सालों से जारी आस्था, सेमल्दा घाट से बाबा अटल दरबार तक जलाभिषेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 साल से नहीं टूटी आस्था की डोर, सेमल्दा घाट से बाबा अटल दरबार तक गूंजा हर-हर महादेव

मनावर। आस्था, परंपरा और शिवभक्ति का अनूठा संगम एक बार फिर देखने को मिला। सेमल्दा घाट से पिछले 15 वर्षों से लगातार बाबा अटल दरबार में जल अर्पित करने की परंपरा इस वर्ष भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रही। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए और बाबा अटल दरबार में जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर नामदेव समाज के वरिष्ठजनों के साथ गँडराज ग्रुप के युवा देवल नामदेव एवं संटी नामदेव ने शिवभक्तों का स्वागत करते हुए आयोजन में सहभागी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

धार्मिक यात्रा में पूर्व पार्षद सुनील गुप्ता, राजेश पाटीदार, शुक्ला जी, चंदन पंडित (छोटू), अनिल जी, हर्षित जी, नामदेव पाटीदार सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता और शिवभक्त मौजूद रहे। पूरे मार्ग में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

 

श्रद्धालुओं ने बाबा अटल दरबार पहुंचकर विधि-विधान से जल अर्पित किया। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो उठा। 15 वर्षों से निरंतर निभाई जा रही यह परंपरा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन चुकी है।

 

आयोजकों और श्रद्धालुओं का कहना है कि आने वाले वर्षों में भी इस परंपरा को उसी श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रखा जाएगा।

 

रिपोर्ट — संजय यादव… 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment