Search
Close this search box.

खेलो इंडिया योजना पर भोपाल में बड़ा आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खेलो इंडिया योजना 2026-31 को लेकर भोपाल में होगा विशेष कार्यक्रम

भोपाल। देश में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की खेलो इंडिया योजना (2026-31) को लेकर 25 अगस्त को भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग नई खेलो इंडिया योजना की महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

 

कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के संचालक श्री अंशुमान यादव (IPS) विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन टीटी नगर स्टेडियम, भोपाल में किया जाएगा।

 

नई योजना के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और बेहतर खेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की उम्मीद है। कार्यक्रम में योजना की आगामी कार्ययोजना और खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध अवसरों को लेकर भी जानकारी साझा की जाएगी।

 

खेलो इंडिया योजना 2026-31—खेलों के नए युग और नए भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment