Search
Close this search box.

नशे के खिलाफ एकजुट हुआ धार, सेवा संकल्प में ली शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सेवा संकल्प अभियान में नशा मुक्ति का संकल्प, कलेक्टर ने दिलाई शपथ

धार। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति को लेकर विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाने, जपं डीसी श्री सौरभ शुक्ला एवं समाजसेवी डॉ. नवनीत जैन सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, मेंटर एवं बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीणा ने उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और युवाओं को नशे से दूर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम को विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने संबोधित किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा बोडाने ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन पीयूष जोशी ने किया।

मंच पर महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर, विशाल निगम एवं पार्षद चंदू वसुनिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वहीं एसडीएम श्री हलधर, नगर पालिका के श्री अरविंद डोड, श्रीमती मीना त्रिवेदी, श्री परसराम डोडिया सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने भी नशा मुक्ति की शपथ ली।

कार्यक्रम के माध्यम से “स्वच्छता से सेवा की शुरुआत” के साथ स्वस्थ, स्वच्छ और नशामुक्त समाज का संदेश दिया गया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें