Search
Close this search box.

भोपाल पहुंचे शाह, कल लगेगा गोपालक सम्मेलन का मेगा मंच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल पहुंचे अमित शाह, CM मोहन यादव ने किया आत्मीय स्वागत

भोपाल,  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर राजधानी भोपाल पहुंचे। स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

अमित शाह 03 अक्टूबर को भोपाल में आयोजित गोपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में गोपालकों और पशुपालकों के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम में 35 हजार से अधिक लोगों के शामिल होने का अनुमान बताया जा रहा है।

अमित शाह के इस दौरे को लेकर भाजपा संगठन और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सम्मेलन के दौरान पशुपालन, गोवंश संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा के साथ मध्यप्रदेश को विकास कार्यों की सौगात मिलने की उम्मीद है।

स्टेट हैंगर पर केंद्रीय मंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता और अधिकारी भी मौजूद रहे। अमित शाह के भोपाल आगमन को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें