सहकार से समृद्धि की ओर MP, दुग्ध क्रांति को मिली रफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। भोपाल में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में राज्य स्तरीय गोपालक सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में उज्जैन में ₹255 करोड़ की लागत से प्रतिदिन 3 लाख लीटर क्षमता वाले दुग्ध प्रोसेसिंग प्लांट का भूमिपूजन किया गया।

इसके साथ ही भोपाल में डेयरी प्रोडक्ट प्लांट एवं अत्याधुनिक प्रयोगशाला तथा शिवपुरी में मिनी डेयरी प्लांट के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ के सदस्यों को बोनस, गौशालाओं के लिए ₹101 करोड़ की सहायता और दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों को ₹15.10 करोड़ का लाभांश वितरित किया गया।

सरकार के इन कदमों से प्रदेश में दुग्ध उत्पादन, प्रसंस्करण और सहकारिता को विस्तार देने के साथ गोपालकों एवं दुग्ध उत्पादकों की आय और अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया है।










