Search
Close this search box.

शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई जी का निधन, सीहोर के जैत में होगा अंतिम संस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुखद समाचार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता काशी बाई जी का निधन, ग्राम जैत में होगा अंतिम संस्कार

भोपाल : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी, श्रीमती काशी बाई चौहान का आज प्रातः भोपाल एम्स (AIIMS) में उपचार के दौरान निधन हो गया है। उन्होंने अंतिम सांस एम्स अस्पताल में ली, जहां उनका इलाज चल रहा था।

इस अपूर्णीय क्षति से राजनीतिक गलियारों और उनके पैतृक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Oplus_131072

अंतिम दर्शन और अंतिम यात्रा का कार्यक्रम:

प्रातः 11:00 से 12:00 बजे तक: पार्थिव शरीर उनके भोपाल स्थित निवास (साकेत नगर, मकान नंबर 9बी) पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

अंतिम यात्रा: भोपाल निवास से पार्थिव शरीर को उनके पैतृक ग्राम जैत (जिला सीहोर) के लिए प्रस्थान कराया जा चुका है।

अंतिम संस्कार: स्वर्गीय काशी बाई चौहान का अंतिम संस्कार आज अपराह्न 3:00 बजे ग्राम जैत, सीहोर में, उनकी अंतिम इच्छा और पारिवारिक परंपरा के अनुसार किया जाएगा।

शोक संदेश:

इस दुखद घड़ी में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

ॐ शांति! शांति!! शांति!!

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें