Search
Close this search box.

“कांग्रेस ने झोपड़ी नहीं बदली, मोदी दे रहे पक्के मकान — भाजपा ने ठाना , हर जनजातीय सीट पर भगवा लहराना”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

RANU SHARMA…!

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने पंकज टेकाम को दिलाया पदभार, जनजातीय सीटों पर जीत का लक्ष्य तय


“कांग्रेस ने 50 साल में जनजातीयों की झोपड़ी नहीं बदली, प्रधानमंत्री मोदी दे रहे पक्के मकान” – हेमंत खण्डेलवाल

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने बुधवार को पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज टेकाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण कराया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल एवं श्री टेकाम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर ढोल, मांदल की थाप और जनजातीय लोकनृत्य की छटा से श्री टेकाम का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल था, जहां मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया।

जनजातीय सीटों पर जीत का लक्ष्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि “मध्यप्रदेश की सभी जनजातीय विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जनजातीय समाज के कल्याण के लिए समर्पित है।”

उन्होंने कहा कि “कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद 50 साल तक सत्ता में रहते हुए भी जनजातीय समाज की झोपड़ी नहीं बदली, जबकि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आज हर जनजातीय परिवार को पक्का मकान देने का कार्य किया है।”

जनजातीय कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भाजपा की प्राथमिकता है कि जनजातीय समाज तक सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर समाज के लोगों से संवाद करें और उन्हें भाजपा की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दें।

उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री जी द्वारा हर गरीब को पांच लाख रुपए तक का निःशुल्क इलाज, पक्का आवास, नल से जल और पक्की सड़कों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार मिलकर गांवों की तकदीर और तस्वीर बदल रही है।”

“मेरा जनजातीय समाज से पारिवारिक संबंध है”

अपने संबोधन में श्री खण्डेलवाल ने कहा कि “मैं आदिवासी बहुल बैतूल जिले का रहने वाला हूं। मेरा और मेरे परिवार का जनजातीय समाज से आत्मीय संबंध रहा है। बचपन से मैं इस समाज की सेवा में लगा हूं और जनजातीय समाज के सहयोग से ही जनता की सेवा कर पा रहा हूं।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनजातीय समाज को भाजपा सरकार के कार्यों से जोड़ें और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाएं। “आप सभी को आदिवासी समाज के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों पर पार्टी की जीत का लक्ष्य लेकर काम करना है।”

कार्यक्रम में शामिल रहे अनेक पदाधिकारी

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद श्री गजेन्द्र पटेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती मनीषा सिंह, प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री श्याम महाजन, सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे…!

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें