Search
Close this search box.

मकर संक्रांति पर बदनावर बना आस्था का अखाड़ा, परंपरा और उत्साह की दिखी टक्कर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर संक्रांति पर बदनावर में धार्मिक आस्था, परंपरा और उत्साह का संगम, गोशाला से भंडारे तक उमड़ा जनसैलाब

@बदनावर सांवदाता की खबर… 

बदनावर में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरे नगर व आसपास के क्षेत्र में उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया, जहां सुबह से ही आकाश रंगीन पतंगों से भर गया और हर ओर उत्सव का माहौल दिखाई दिया, इसी क्रम में श्री लक्ष्मी गोशाला में प्रातः 8 बजे से श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हुआ, जहां गौ पूजन कर गोवंश को हरा चारा व गुड़ अर्पित किया गया, इस अवसर पर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव भी पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद गोशाला परिसर का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली, जिसे ट्रस्ट के सुशील कुमार टच, भेरूलाल पंड्या, प्रह्लाद यादव, राजेंद्रसिंह पंवार एवं बसंतीलाल पाटीदार ने विस्तार से अवगत कराया, कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर व जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे, वहीं निचलावास स्थित श्री धर्मराज बजरंग व्यायामशाला में धर्मराज व्रत उद्यापन का आयोजन हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन में बैठे दंपत्तियों ने आहुतियां दीं और पूर्व मंत्री दत्तीगांव ने महाआरती में भाग लेकर धार्मिक अनुष्ठान को पूर्णता प्रदान की, आयोजन के पश्चात विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की, इस दौरान उस्ताद भरत मुकाती, परमानंद पहलवान, अशोक पहलवान, विनोद हारोड़ व राकेश माली ने अतिथियों का स्वागत किया, साथ ही नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, पार्षद जितेंद्र शर्मा, संतोष चौहान, दीपक जाधव, संतोष राव, भेरूलाल डावर, मोहनसिंह चौहान, मीतेश शर्मा और पंकज ठाकुर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, उधर युवाओं ने डीजे की धुनों पर पतंगबाजी कर उत्सव को आधुनिक रंग दिया, घर-घर तिल से बने व्यंजन तैयार हुए और पशु-पक्षियों के लिए भी चारे की व्यवस्था की गई, खास बात यह रही कि सरकारी कॉलेज मैदान में युवाओं द्वारा गिल्ली-डंडा खेलकर पारंपरिक खेलों को फिर से जीवंत किया गया, जिससे यह पर्व आस्था, संस्कृति और नई पीढ़ी के उत्साह का सुंदर प्रतीक बनकर सामने आया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें