भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री निर्मला भूरिया ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे और स्थानीय समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं।
मंत्री निर्मला भूरिया ने प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई और आवश्यक निराकरण के लिए भेजा गया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्राप्त जनसमस्याओं का गंभीरता से निराकरण किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहे।










