भाजपा प्रदेश कार्यालय में जनसुनवाई: कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री राजेंद्र सिंह राजपूत भी मौजूद रहे।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यकर्ताओं द्वारा उठाए गए विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण के लिए भेजा गया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याएं सरकार तक पहुंचती हैं और सरकार प्रत्येक शिकायत के समाधान के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी लंबित मामलों का जल्द से जल्द निराकरण सुनिश्चित कराया जाएगा।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की गई।










