Search
Close this search box.

अशोक बर्णवाल के कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक टीम में बड़ा बदलाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : नए मुख्य सचिव के कार्यभार संभालते ही बदला सीएम सचिवालय का स्टाफ, और बदलाव के संकेत

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रालय में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। नए मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय और मंत्रालय के विभिन्न विभागों में अधिकारियों एवं निजी स्टाफ की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। माना जा रहा है कि यह बदलाव प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नई गति देने और टीम के पुनर्गठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

यह परिवर्तन पूर्व मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनने के बाद किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यालय में सचिवों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके निजी स्टाफ में भी आंशिक बदलाव किए गए हैं।

 

आदेश के मुताबिक हरिशंकर भार्गव को मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल का नया निज सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं शेख हबीब को अपर मुख्य सचिव सचिन सिन्हा का निज सचिव बनाया गया है।

 

इसके अलावा डॉ. ई. रमेश कुमार के निज सचिव के रूप में संजय कुमार जोशी की नियुक्ति की गई है, जबकि योगेश गोयल को स्टेनोटाइपिस्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

मुख्यमंत्री सचिवालय में डॉ. सुदाम खाड़े के स्टेनोग्राफर के रूप में सतीश कुमार शुक्ला की पदस्थापना की गई है। वहीं उपसचिव सुधीर कोचर के स्टाफ में पंकज उइके को स्टेनोटाइपिस्ट नियुक्त किया गया है।

 

सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल फिलहाल आंशिक है और सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बाद आने वाले दिनों में मंत्रालय के अन्य विभागों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों की नई सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक गलियारों में इसे व्यापक पुनर्संरचना की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें