Search
Close this search box.

दतिया उपचुनाव : कांग्रेस की बढ़त पर भोपाल मुख्यालय में जश्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दतिया में कांग्रेस की बढ़त, भोपाल कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू

 

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस को लगातार बढ़त मिलने के साथ ही राजधानी भोपाल स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया। शुरुआती रुझानों में बढ़त मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और जीत के दावे करने लगे।

 

कांग्रेस कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हैं। ढोल-नगाड़ों और मिठाई वितरण के बीच कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं का कहना है कि दतिया की जनता ने बदलाव के पक्ष में अपना रुझान स्पष्ट कर दिया है।

 

हालांकि निर्वाचन आयोग की ओर से अंतिम परिणाम आना अभी बाकी है, लेकिन लगातार मिल रही बढ़त ने कांग्रेस खेमे में उत्साह भर दिया है। पूरे प्रदेश की नजरें अब दतिया उपचुनाव के अंतिम नतीजे पर टिकी हुई हैं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें