Search
Close this search box.

तहलका भारत की खबर का बड़ा असर – MPEB विभाग में हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तहलका भारत की खबर का असर : 90 दिन से लंबित समस्या का समाधान, अजंदीमान में बिजली का पोल लगाने पहुंचा विभाग

रिपोर्टर संजय यादव… 

मनावर। तहलका भारत द्वारा जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। मनावर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम अजंदी में लंबे समय से बिजली के पोल की मांग कर रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिली। विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली का पोल लगाने का कार्य शुरू किया।

ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर पिछले करीब 90 दिनों से लगातार शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही थी। इसके बाद समाजसेवी सुनील भाई स्टार ने ग्रामीणों की आवाज़ बुलंद की और मामले को जनहित से जुड़ा मुद्दा बनाकर उठाया। वहीं, तहलका भारत की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और मीडिया की पहल के बाद लगभग 10 दिनों में प्रशासन और बिजली विभाग सक्रिय हुआ, जिससे वर्षों नहीं बल्कि महीनों से लंबित समस्या का समाधान संभव हो सका।

बिजली का पोल लगाने का कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों और समाजसेवी सुनील भाई स्टार ने बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही तहलका भारत की टीम का भी आभार जताते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने से आम लोगों की समस्याओं का समाधान तेज़ी से होता है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें