Search
Close this search box.

भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का भव्य शुभारंभ, सीएम बोले- एकजुटता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भव्य आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत राष्ट्रभक्ति और जनउत्साह से सराबोर एक भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम के संबंध में समस्त जानकारी मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई।

इस विशाल तिरंगा यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, राज्य शासन के मंत्रीगण, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता कर यात्रा का शुभारंभ किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भोपाल में एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन के रूप में नजर आया, जहां हजारों की संख्या में पहुंचे नागरिकों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहराता दिखा। यह यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित में सभी के एकजुट होने का सशक्त संदेश देती है।

मीडिया विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह अभियान नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास, वीर बलिदानों और राष्ट्रधर्म के प्रति उनके कर्तव्यों से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है। इस आयोजन ने प्रदेशभर में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को नई ऊर्जा प्रदान की है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं संगठन की ओर से प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने, राष्ट्रीय ध्वज की आन-बान-शान को बनाए रखने और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के साथ ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया

गया।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें