Search
Close this search box.

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, ‘नमन मिशन’ मंजूर विकास को नई रफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कैबिनेट बैठक में विकास और जनकल्याण के कई अहम फैसले

भोपाल। मध्यप्रदेश में विकास और जनकल्याण को गति देने के लिए मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर सहमति बनी। बैठक के बाद लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी मीडिया को दी।

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की केंद्र सरकार लगातार सराहना कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए गए उद्बोधन में युवाओं की शिक्षा और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। युवाओं को ऑनलाइन कोचिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के विषय पर भी कैबिनेट में चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि नशामुक्ति, युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, महिला सशक्तिकरण और लखपति दीदी जैसे केंद्र सरकार के अभियानों को मध्यप्रदेश में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। जन विश्वास अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और अभियान का अगला चरण टीकमगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

बैठक में नर्मदा जल से जुड़े कार्यों के लिए करीब 1.46 लाख करोड़ रुपये की स्वीकृति सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। सड़क विकास निगम से संबंधित कार्यों के लिए 35 नए पदों के सृजन का निर्णय भी लिया गया। वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 737 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है।

मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, सड़क, जल और विज्ञान-प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में लिए जा रहे फैसले प्रदेश के विकास को नई दिशा देने वाले हैं।

कैबिनेट बैठक में आगामी योजनाओं और केंद्र सरकार के साथ समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सरकार का फोकस विकास योजनाओं को जमीन पर प्रभावी ढंग से लागू करने और आमजन को उनका सीधा लाभ पहुंचाने पर है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment