Search
Close this search box.

अवैध शराब अड्डों पर छापा, 6.56 लाख की सामग्री जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग का शिकंजा, 6.56 लाख की सामग्री जब्त

संजय यादव….

धार। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मनावर क्षेत्र के गुलाटी, कालाभाट, सिरसी और गांगली में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई से अवैध मदिरा कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

 

कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत टीम ने 110 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 6,400 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 56 हजार 500 रुपये बताई गई है।

कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तीन प्रकरण तथा धारा 34(2) के तहत एक प्रकरण दर्ज किया गया। विभाग की इस कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि जिले में अवैध शराब के अड्डों को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा।

 

अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत मण्डलोई, विवेक मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक एकता सोनकर, रीनू भिंडे, अविनाश भूरिया, चेतन वेद, नारायण भवालकर सहित मनावर, कुक्षी, धरमपुरी और गंधवानी के आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment