Search
Close this search box.

सेवा संकल्प अभियान के तहत मोदी जन्मदिन पर दीपों से रोशन हुआ PWD भवन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग भवन दीपों से जगमगा उठा। दीप प्रज्वलित कर जन्मदिन समारोह को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अभियंता रामलला वर्मा, PIU प्रमुख अभियंता शालिग्राम बघेल, भोपाल शहर EE एस.सी. वर्मा सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। दीपों की रोशनी के बीच कार्यक्रम ने भव्य स्वरूप लिया।

दीप प्रज्वलन के साथ पूरे स्टाफ ने आपस में फल, मिठाई और लड्डू खिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में माहौल ऐसा रहा, मानो दशहरा और दीपावली का उत्सव एक साथ मनाया जा रहा हो। दीपों की रोशनी और मिठाइयों के बीच स्टाफ ने उत्साहपूर्वक खुशियां साझा कीं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें