Search
Close this search box.

‘इंजीनियर में इंजन की ताकत जरूरी’—सीएम ने उत्कृष्ट अभियंताओं को नवाजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभियंता दिवस पर सीएम का संदेश—‘इंजीनियर में इंजन की ताकत जरूरी’, उत्कृष्ट अभियंताओं का सम्मान

भोपाल। अभियंता दिवस के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुए समारोह में प्रदेश के अधोसंरचना विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अभियंताओं, अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को लोक निर्माण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गुणवत्तापूर्ण निर्माण, तकनीकी नवाचार, पर्यावरण संरक्षण सहित पांच श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

‘इंजीनियर में इंजन शब्द तलाशता हूं’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अभियंताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “मैं इंजीनियर के अंदर इंजन शब्द ढूंढता हूं। इंजन अपने अंदर ताकत, योग्यता और क्षमता को ढूंढता है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास की रफ्तार बढ़ाने में अभियंताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। तकनीक, क्षमता और नवाचार के जरिए मध्यप्रदेश को अधोसंरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाया जा सकता है।

प्राचीन भारत की इंजीनियरिंग परंपरा का किया उल्लेख

सीएम ने भारत की प्राचीन अभियांत्रिकी और वास्तुकला का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में सदियों पहले ऐसी निर्माण तकनीक विकसित थी, जो आज भी दुनिया को प्रभावित करती है। अजंता-एलोरा की गुफाएं और ऐतिहासिक इमारतें भारतीय इंजीनियरिंग कौशल की मिसाल हैं।

उन्होंने मध्यप्रदेश की प्राचीन निर्माण परंपरा का जिक्र करते हुए मुरैना के मंदिरों तथा विदिशा के बीजामंडल मंदिर का उदाहरण दिया। मुख्यमंत्री ने अभियंताओं से आह्वान किया कि आधुनिक तकनीक के साथ भारतीय ज्ञान और पारंपरिक निर्माण कौशल का समन्वय कर विकास की नई इबारत लिखें।

समारोह में बड़ी संख्या में अभियंता, अधिकारी और निर्माण क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें