Search
Close this search box.

सीएम मोहन यादव ने दिखाई मिसाल, अब शाही मस्जिद का हिस्सा स्वेच्छा से हटाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिंहस्थ की तैयारियों में सामाजिक सद्भाव की मिसाल

शाही मस्जिद का हिस्सा मुस्लिम समाज ने स्वेच्छा से हटाया, कलेक्टर बोले- अफवाहों पर ध्यान न दें

उज्जैन। वर्ष 2028 में प्रस्तावित सिंहस्थ महाकुंभ को लेकर उज्जैन में विकास कार्य तेज हो गए हैं। मास्टर प्लान के तहत सड़कों के चौड़ीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के बीच शहर में सामाजिक सहयोग की मिसाल भी सामने आई है। छत्री चौक स्थित ऐतिहासिक शाही मस्जिद का मार्ग की जद में आ रहा एक हिस्सा मुस्लिम समाजजनों ने स्वेच्छा से हटाना शुरू किया है।

उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह ने कहा कि सिंहस्थ में करोड़ों श्रद्धालुओं के संभावित आगमन को देखते हुए शहर का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण के दायरे में आ रहे मकान, दुकान और धार्मिक स्थलों के हिस्से संबंधित लोग स्वेच्छा से हटाकर प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने शाही मस्जिद के हिस्से को स्वयं हटाए जाने को आपसी समन्वय और सामाजिक सद्भाव की सकारात्मक मिसाल बताया।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की कि विकास कार्यों को लेकर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर भरोसा न करें। शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

वहीं, उज्जैन शहर काजी खली कुर्रे रहमान ने भी लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि मस्जिद से जुड़ा मामला आपसी सहमति से रात में ही सुलझा लिया गया था। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से मौके पर नहीं पहुंचने और शांति बनाए रखने की अपील की।

सिंहस्थ की तैयारियों के बीच प्रशासन और विभिन्न समुदायों के बीच सामने आया यह सहयोग उज्जैन की एकता, आपसी समन्वय और भाईचारे का संदेश दे रहा है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें