Search
Close this search box.

गड्ढा मिला तो 4 दिन में भरना होगा, अफसरों पर होगी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गड्ढा दिखा तो फोटो खींचो, लोक पथ एप पर डालो… 4 दिन में सड़क दुरुस्त नहीं हुई तो अफसर पर होगी कार्रवाई

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में सड़कों के गड्ढों को लेकर लोक निर्माण विभाग अब सख्त एक्शन के मूड में है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़क पर गड्ढा दिखाई देने पर उसकी फोटो ‘लोक पथ’ एप पर अपलोड कर शिकायत दर्ज कराई जाए।

 

मंत्री ने कहा कि शिकायत मिलते ही संबंधित विभाग को चार दिन के भीतर सड़क की मरम्मत कर गड्ढा दुरुस्त करना अनिवार्य होगा। तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं होने पर लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

सरकार का फोकस अब सिर्फ सड़क निर्माण तक सीमित नहीं, बल्कि सड़कों के रखरखाव और समय पर मरम्मत पर भी है। मंत्री के सख्त निर्देशों के बाद अधिकारियों की जवाबदेही तय होने से खराब सड़कों की शिकायतों के त्वरित निराकरण की उम्मीद है।

 

गड्ढा दिखे तो शिकायत करें, चार दिन में समाधान पाएं—लोक पथ एप बनेगा जनता और विभाग के बीच सीधा माध्यम।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें