Search
Close this search box.

शराब टेंडर में गड़बड़ी : डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश: डिप्टी CM के पूर्व OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब टेंडर में गंभीर गड़बड़ियों पर कार्रवाई

2.75 करोड़ की कथित फर्जी FDR और लाइसेंस ट्रांसफर में अनियमितताएं उजागर, एक करोड़ की रिश्वत लेने का भी आरोप

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के पूर्व OSD दीपम रायचुरा को निलंबित कर दिया गया है। आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना ने सोमवार रात निलंबन आदेश जारी किया। शराब दुकानों के टेंडर में कथित गड़बड़ियों का खुलासा होने के बाद पहले रायचुरा को OSD पद से हटाया गया था। अब जांच में 2.75 करोड़ रुपए की कथित फर्जी एफडीआर स्वीकारने और पार्टनरशिप डीड के बिना लाइसेंस ट्रांसफर करने जैसी अनियमितताएं सामने आने के बाद कार्रवाई की गई है।

 

रायचुरा पर भोपाल में दो शराब दुकानें दिलाने के बदले एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप भी है। ₹930 करोड़ की ठगी के आरोपी मोहित गोगिया ने दावा किया था कि उसने रायचुरा को 50 लाख रुपए नकद और 50 लाख रुपए बैंक खाते के जरिए दिए थे।

 

शराब कारोबार से जुड़े इन आरोपों और टेंडर प्रक्रिया में सामने आई कथित अनियमितताओं ने आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, रिश्वत संबंधी आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और संबंधित साक्ष्यों के आधार पर ही होगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें