सिलिकॉन सिटी इंदौर – पहलगाम कश्मीर में मारे गए सभी हिन्दू भारतीय नागरिकों को सिलिकॉन सिटी स्थित शिवधाम, ओमशांति आश्रम मे ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे सदस्यों द्वारा सभी दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उपस्थित लोगों ने इस हृदय विदारक आतंकवादी घटना की निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया,, सिलिकॉन सिटी आश्रम की प्रमुख ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने कहा पहलगाम में हिंदुओं पर हुए नृसंश हत्या का अध्याय न केवल हृदय विदारक है बल्कि समस्त हिंदू समाज के अंतःकरण को झकझोर देने वाला है यह हमला केवल हिंदू व्यक्तिओं पर नहीं बल्कि हमारी संस्कृति हमारी आस्था और मानवता पर हमला है…!
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के प्रांतीय संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव ने कहा कि केवल धर्म पूछ कर हत्या करना जघन्य अपराध है इसके लिए हिंदू समाज आतंकियों को और उनके साथियों को कभी माफ नहीं करेगा भार्गव ने चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकियों ने केवल धर्म पूछा किसी की जाती नहीं पूछी इससे सावधान होने की जरूरत है कि उनकी नजरों में जाति नहीं बल्कि केवल धर्म निशाना था अतः हिंदुओं को अब जातियों में ना बटते हुए संगठित होने का समय आ गया है यह हमला आस्था पर हमला था और भविष्य में ऐसी आतंकवादी गतिविधियों को हमारा देश और हमारा समाज कभी बर्दाश्त नहीं करेगा.
ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रदेश मीडिया संयोजक आशीष गुप्ता ने कहा की हमारे देश में जहां प्रेम सत्य सद्भाव सहिष्णुता व शांति का धर्म है वहां पर ऐसे आतंकवादी हमले का ओर आतंकवादी सोच का खात्मा होना बहुत जरूरी है,
श्रद्धांजलि सभा में विहिप बजरंग दल के विभाग संगठन मंत्री अभिषेक उदेनिया,राम दांगी,अनिल पाटिल,भाजपा महिला मोर्चा की ग्रामीण जिला अध्यक्ष किरण सूर्यवंशी,दुर्गा वाहिनी विभाग की संयोजिका स्वाति मालवीया,जैन राजनीतिक चेतना मंच के राष्ट्रीय मंत्री कमल अजमेरा,वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पोरवाल,वैश्य महासम्मेलन के योगेश गुप्ता सहित विभिन्न सामाजिक संगठन के व्यक्तियों ने आतंकवाद की घोर निंदा करते हुए अपने विचार व्यक्त किये.इसके बाद आतंकवाद का पुतला दहन किया गया….!










