
इंदौर – सर्व ब्राह्मण युवा परिषद द्वारा आयोजित परशुराम शोभा यात्रा इस वर्ष अपने 25वें गौरव वर्ष में प्रवेश कर रही है। यह यात्रा 30 अप्रैल 2025 को सायं 6:00 बजे, बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक निकलेगी।
श्री श्रीगौड़ शहेरा ब्राह्मण समाज सेवा समिति द्वारा आर्य मंदिर के सामने, गोपाल बीज भंडार के पास स्वागत मंच लगाया जाएगा।
आप सभी समाज बंधुओं से निवेदन है कि मंच पर उपस्थित होकर भगवान परशुराम भक्तों का पुष्पवर्षा से स्वागत करें।
ड्रेस कोड (ऐच्छिक)
पुरुष – कुर्ता पायजामा/थोती | महिलाएं – लाल साड़ी
आपकी उपस्थिति हमारी एकता और श्रद्धा का प्रतीक है।
सादर आमंत्रण…!
श्री श्रीगौड़ शहेरा ब्राह्मण समाज सेवा समिति, इंदौर।
सर्व ब्राह्मण युवा परिषद…!









