-
पचमढ़ी – ( पिपरिया ) हिल स्टेशन पचमढ़ी की बारिश और खराब मौसम मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरने में बाधा बन गया है. इसी कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर को पचमढ़ी की जगह पिपरिया में लैंड कराना पड़ा. मुख्यमंत्री मोहन यादव को रविवार सुबह पचमढ़ी पहुंचना था लेकिन बारिश कोहरा और धुंध के कारण पचमढ़ी में हेलीकॉप्टर उतारने में मुश्किलें आ रही थी…!
इसी कारण भोपाल से मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पचमढ़ी के लिए रवाना हुआ, लेकिन पचमढ़ी के खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को पिपरिया में हेलीपैड पर उतारा गया. इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पचमढ़ी रवाना हो गए. उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं. मुख्यमंत्री मोहन यादव जून माह में तीसरी बार पचमढ़ी पहुंचे हैं. वह पचमढ़ी में पर्यटन संबंधी मामलों की समीक्षा करेंगे…!









