Search
Close this search box.

भोपाल ड्रग्स केस: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल ड्रग्स कांड: जीतू पटवारी के सवाल, विधायक भतीजे का पलटवार

भोपाल में ड्रग्स तस्करी से जुड़े मछली परिवार के मामले ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से तीखे सवाल पूछते हुए बीजेपी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री बताएं किन ‘मछलियों और मगरमच्छों’ को ठिकाने लगाया गया है और क्या सरकार अपने ही कैबिनेट मंत्रियों पर कार्रवाई करेगी?

पटवारी ने विशेष रूप से मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर और विधायक संजय पाठक पर सवाल उठाए और कहा कि इन नेताओं के मछली परिवार से संबंधों की जांच होनी चाहिए।

उधर, ड्रग्स मामले में बीजेपी विधायक संजय पाठक के भतीजे जैनेंद्र पाठक ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को कानूनी नोटिस भेजा है। पटेल ने जैनेंद्र पर ड्रग्स माफिया शारिक मछली के साथ व्यवसायिक संबंध होने का आरोप लगाया था। साथ ही NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी जैनेंद्र का नाम लिया था, जिनका दावा है कि शारिक मछली के मामले में ‘सेटलमेंट’ के लिए दिल्ली स्थित उनके घर जैनेंद्र आया था।

इस पूरे घटनाक्रम से मध्यप्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और ड्रग्स कनेक्शन की आंच अब सीधे सत्ता के गलियारों तक पहुंच गई है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें