लाइसेंस बिना उड़ान की तैयारी

ब्लैकलिस्टेड कंपनी पर सवाल
मंदसौर के गांधीसागर रिट्रीट फेस्टिवल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही सामने आई। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सीएम हॉट एयर बैलून में सवार हुए, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही तेज हवाओं के कारण बैलून असंतुलित होकर झुकने लगा और बर्नर की लपटें कपड़े तक पहुंच गईं। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत सीएम को सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक बैलून उड़ाने वाले पायलट के पास लाइसेंस नहीं था और इवेंट कंपनी ‘लल्लूजी एंड संस’ भी पहले ब्लैकलिस्ट हो चुकी है। जबकि नियमों के अनुसार हॉट एयर बैलून संचालन के लिए डीजीसीए से पायलट लाइसेंस और एयर ऑपरेटर परमिट अनिवार्य है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।










