Search
Close this search box.

मोहन कैबिनेट की बैठक आज, 1320 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट्स को मिल सकती है मंजूरी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संपादक रानू शर्मा, भोपाल…!

भोपाल। लगभग 15 दिन बाद आज मोहन सरकार की कैबिनेट बैठक होने जा रही है, जिसमें अनूपपुर के चचाई और बैतूल के सारणी में 1320 मेगावाट क्षमता के दो थर्मल पावर प्लांट्स को मंजूरी मिलने की संभावना है। प्रत्येक प्लांट की उत्पादन क्षमता 660-660 मेगावाट होगी और इन परियोजनाओं पर लगभग 24,000 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

सरकार इन पावर प्रोजेक्ट्स के माध्यम से राज्य में भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसके साथ ही कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धार दौरे के बाद PM मित्रा पार्क से मिलने वाले रोजगार अवसरों और प्रस्तावित औद्योगिक इकाइयों को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

नवरात्र के चलते 2 अक्टूबर को होने वाले शस्त्र पूजन और चल समारोह के आयोजन को लेकर भी मुख्यमंत्री मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दे सकते हैं। इससे पहले पिछली बैठक ई-ऑफिस सिस्टम की तकनीकी दिक्कतों और पीएम दौरे के कारण स्थगित कर दी गई थी।

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें