संपादक रानू शर्मा, भोपाल…!
संस्कृति जैन बनीं भोपाल नगर निगम कमिश्नर
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें 12 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। चुनावी साल में हुए इस बदलाव को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।
भिंड कलेक्टर को विवाद के बाद हटाया गया
भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव का विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से खाद्य संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद सरकार ने उन्हें हटाकर PWD में अपर सचिव बना दिया है।
भोपाल नगर निगम कमिश्नर का बदलाव
भोपाल नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण को छिंदवाड़ा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उन पर भाजपा नेताओं ने “फोन न उठाने” की शिकायतें की थीं। उनकी जगह संस्कृति जैन को भोपाल नगर निगम कमिश्नर बनाया गया है।
मुरैना को मिला नया संभागायुक्त
पन्ना कलेक्टर रहे सुरेश कुमार को मुरैना का संभागायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह को भी हटा दिया गया है।
कीन जिलों में कलेक्टर बदले
सरकार ने पन्ना, पांढुर्णा, सिवनी, मुरैना, डिंडौरी, अलीराजपुर, निवाड़ी, भिंड, सिंगरौली, छिंदवाड़ा और रतलाम के कलेक्टरों को बदला है।
वीधानसभा चुनाव से पहले नियुक्त अफसरों पर गिरी गाज
तबादला आदेश में उन अफसरों को हटाया गया है, जिन्हें विधानसभा चुनाव के पहले कलेक्टर बनाया गया था। इनमें संजीव श्रीवास्तव (भिंड), शीलेंद्र सिंह (छिंदवाड़ा), सुरेश कुमार (पन्ना), अभय बेडेकर, अंकित अस्थाना और अजय देव शर्मा शामिल हैं। हालांकि धार कलेक्टर प्रियंका मिश्रा फिलहाल पदस्थ बनी हुई हैं।
पहली बार कलेक्टर बने कई अफसर
तबादले में कुछ युवा अफसरों को पहली बार कलेक्टरी का मौका दिया गया है। इनमें मिशा सिंह, गौरव बैनल, किरोड़ी लाल मीणा, जमुना भिड़े, अंजू पवन भदौरिया, नीतू माथुर, नीरज कुमार वशिष्ठ और रजनी सिंह शामिल हैं। वहीं शीतला पटले और लोकेश जांगिड़ को सरकार ने दो से तीसरी बार कलेक्टरी का भरोसा दिया है।
