Search
Close this search box.

धार जिले में संगठन विस्तार की कमान अब प्रदीप मण्डलोई के हाथों में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धार — अखिल भारत हिन्दू महासभा में प्रदीप मण्डलोई को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी…! 

धार। अखिल भारत हिन्दू महासभा ने संगठन को मजबूत और व्यापक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संगठन के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री  दिनेश सुगंधी, प्रदेश अध्यक्ष रोहित दुबे, प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री लालजी शर्मा की सहमति तथा संभाग अध्यक्ष मोहितानंद जी की अनुशंसा पर प्रदीप मण्डलोई को अखिल भारत हिन्दू महासभा, जिला उपाध्यक्ष (धार) के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति दिनांक 07 अक्टूबर 2025 से आगामी दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि मण्डलोई संगठन की नीतियों, उद्देश्यों और राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्हें पूरे धार जिले में संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्रिय रहने का दायित्व सौंपा गया है। साथ ही उनसे अपेक्षा की गई है कि वे राष्ट्र और प्रदेश स्तर से प्राप्त सभी निर्देशों का पालन पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।

संगठन ने उनके राजनीतिक उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भरोसा जताया है कि प्रदीप मण्डलोई के नेतृत्व में धार जिले में अखिल भारत हिन्दू महासभा की गतिविधियाँ और अधिक सशक्त एवं प्रभावशाली बनेंगी।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें