Search
Close this search box.

दीपों संग सियासत की रौशनी — मंत्री निवास पर गूंजी आत्मीयता और विकास की बात…!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दीपावली के पावन पर्व पर मंत्री निवास में आत्मीय भेंट और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान…! 

संपादक रानू शर्मा…! 

धार/भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री आदरणीय भाई साहब तुलसीराम सिलावट से धार-महूँ सांसद कमल पटेल ने मंत्री निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

भेंट के दौरान प्रदेश की विकास योजनाओं और जनता के हित से जुड़े विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई। दीपावली के शुभ अवसर पर सौहार्द्र, उत्साह और आत्मीयता का सुंदर वातावरण देखने को मिला।

 

इस मौके पर बड़े भाई मुकेश शर्मा और पूनम अग्रवाल भी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को दीपोत्सव की मंगलकामनाएं दीं और प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।

 

आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। 🪔✨

 

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें