Search
Close this search box.

इंदौर महापौर का सख्त एक्शन: पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण, लापरवाह ठेकेदार ब्लैकलिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर। दीपावली के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव एक बार फिर शहर विकास मोर्चे पर सक्रिय नजर आए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 स्थित इंडस्ट्री हाउस पर प्रस्तावित नए पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले वैकल्पिक यातायात व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त की जाए, ताकि नागरिकों को किसी तरह की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान झोन अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाटीदार, पार्षद सुनीता दिनेश सोनगरा, अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर और महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा मौजूद रहे।

माहापौर ने इसके बाद ओम शांति आश्रम मार्ग का भी निरीक्षण किया, जहां कार्य में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने ठेकेदार को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी सड़क निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें