Search
Close this search box.

“मंत्री के स्वागत में सड़क का मेकअप , जनता के लिए बस वादे…!”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचे : कुंडी टोल पर कांग्रेस का विरोध , बारिश में खस्ताहाल सड़क का डामरीकरण…! 

बैतूल। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को अपने निजी दौरे पर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व पहुंचे। बताया जा रहा है कि वे परिवार सहित यहां दो दिन रुककर जंगल सफारी का आनंद लेंगे।

 

गडकरी के आने की सूचना मिलते ही बैतूल जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंडी टोल प्लाजा पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि जिस सड़क पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, वह पहली ही बारिश में उखड़ गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस टोल से अब तक करोड़ों की वसूली हो चुकी है, बावजूद इसके सड़क की हालत बेहद खराब है।

 

विरोध के दौरान कांग्रेस नेताओं ने ‘खराब सड़क और अवैध टोल बंद करो’ के नारे लगाए। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए टोल प्लाजा पर आवागमन भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इस बीच, स्थानीय लोगों ने बताया कि कुंडी से सतपुड़ा टाइगर रिजर्व तक का मार्ग जगह-जगह से गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश के बाद सड़क की परत उखड़ चुकी है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

गडकरी के प्रवास के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी सड़क की स्थिति सुधारने में जुटे दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि मंत्री के आगमन से पहले कुछ हिस्सों में तात्कालिक डामरीकरण कराया गया ताकि मार्ग सुगम हो सके।

 

कांग्रेस ने इस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “जनता रोज इन सड़कों से गुजरती है, लेकिन सरकार को सड़क तब ही याद आती है जब कोई बड़ा नेता दौरे पर आता है।”

 

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गडकरी का यह निजी दौरा पर्यावरण और पर्यटन के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। वे यहां दो दिन तक जंगल सफारी करेंगे और रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठाएंगे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें