Search
Close this search box.

“अभ्युदय मध्यप्रदेश” में जगमगाया आसमान — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ली ड्रोन शो और आतिशबाजी का आनंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य “अभ्युदय मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में प्रदेश का आसमान रोशनी और रंगों से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अतिथियों के साथ इस भव्य आयोजन में आकर्षक ड्रोन शो और आतिशबाजी का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने उत्सव का माहौल बना दिया, वहीं अत्याधुनिक तकनीक से सजे ड्रोन शो ने “विकसित मध्यप्रदेश @2047” की झलक पेश की। ड्रोन के माध्यम से प्रदेश की उपलब्धियों और भविष्य की विकास गाथा को आकाश में जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “अभ्युदय मध्यप्रदेश” केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रदेश की प्रगति, नवाचार और जनभागीदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डिजिटल और विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में यह एक सशक्त कदम है।

कार्यक्रम में मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। पूरा लाल परेड ग्राउंड ‘जय जय मध्यप्रदेश’ के नारों और रोशनी से आलोकित रहा।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें