संपादक रानू शर्मा भोपाल…!
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राजनीति के प्रखर व्यक्तित्व श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी की जयंती के अवसर पर आज विधानसभा परिसर में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पटवा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी ने अपने जीवन में जनसेवा, सादगी और संगठन के प्रति समर्पण को सर्वोच्च स्थान दिया। उनका योगदान मध्यप्रदेश के विकास और भाजपा के संगठनात्मक सशक्तिकरण में अमिट रहेगा। सभी उपस्थित जनों ने पटवा जी के आदर्शों पर चलने और समाजहित व राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।










