Search
Close this search box.

भारत पर्व में लौहपुरुष सरदार पटेल को नमन – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल। गुजरात के केवड़िया में आयोजित भारत पर्व के अवसर पर मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला ने देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

राजेंद्र शुक्ला ने महामहिम राज्यपाल माननीय मंगूभाई पटेल जी के साथ मिलकर राष्ट्र के महानायक सरदार पटेल जी को समर्पित भव्य स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का अवलोकन किया।

उन्होंने कहा कि – “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि यह देश की अखंडता, समरसता और राष्ट्रीय एकता के अदम्य संकल्प का प्रतीक है।”

 

उन्होंने राष्ट्र की अखंडता, एकता और समर्पण के सरदार पटेल जी के अमर संकल्प को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, रीवा नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें