
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज झिंझरी, जिला कटनी स्थित दद्दा धाम पहुंचकर पूज्य गुरुदेव श्री देवप्रभाकर शास्त्री “दद्दा जी” को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया तथा असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर कहा कि पूज्य दद्दा जी के दिव्य आशीर्वाद से प्रदेश में धर्म, सेवा और सद्भाव की भावना निरंतर प्रगाढ़ हो रही है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज कल्याण और जनसेवा के कार्यों में हम सभी को आगे बढ़ना चाहिए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं संत महात्मा उपस्थित रहे, जिन्होंने इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्यलाभ अर्जित किया।










