Search
Close this search box.

कानून-व्यवस्था पर सीएम सख्त : PHQ में रात 8:15 बजे हाई-लेवल मीटिंग, रायसेन व मंडीदीप पर अफसरों को फटकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानून-व्यवस्था पर सीएम सख्त : PHQ में देर शाम हाई-लेवल मीटिंग, रायसेन और मंडीदीप मामलों पर नाराजगी

भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार देर शाम 8 बजकर 15 मिनट पर पुलिस मुख्यालय (PHQ) पहुंचे और प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस, भोपाल पुलिस कमिश्नर सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, सीएम ने रायसेन जिले की हालिया घटना में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कड़ा असंतोष जताया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था पर जनता का भरोसा मजबूत रहे।

इसी दौरान मंडीदीप में हुए चक्का जाम पर पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर भी मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए सक्रिय और समयबद्ध कार्रवाई की जाए।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने पूरी पुलिस व्यवस्था से सख्ती और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक के बाद संबंधित अफसरों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें