भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के एकदिवसीय सत्र के दौरान लगी प्रदर्शनी में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास और विकसित भारत के विज़न पर काम कर रही है, जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रदर्शनी के माध्यम से दिख रहा है। उन्होंने बताया कि आज राष्ट्रीय वन मेले का आयोजन भी किया जा रहा है।
कांग्रेस के पेड़ कटाई के आरोपों पर जवाब देते हुए मंत्री अहिरवार ने कहा कि सरकार बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर रही है। वहीं सिंगरौली को लेकर कांग्रेस के सवालों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वहां विकास कार्य होंगे, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी लगातार प्रयास जारी रहेंगे।










