Search
Close this search box.

भोपाल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय वन मेला शुरू : ‘समृद्ध वन, खुशहाल जन’ का संदेश लेकर सजेगा लाल परेड मैदान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोपाल में 11वां अंतर्राष्ट्रीय वन मेला: समृद्ध वन, खुशहाल जन का संदेश…! 

भोपाल – मध्य प्रदेश…! 

वन संसाधनों, जनजातीय आजीविका और पारंपरिक ज्ञान को वैश्विक मंच देने वाला 11वां अंतर्राष्ट्रीय वन मेला इस वर्ष 17 से 23 दिसंबर तक भोपाल के लाल परेड मैदान, जहांगीराबाद में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश के विभिन्न राज्यों के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन चुका है, जिसका इंतजार हर वर्ष बेसब्री से किया जाता है।

 

मेले का उद्घाटन 17 दिसंबर को सायंकाल 5 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव होंगे। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में मेले का भव्य शुभारंभ किया जाएगा, जो वन आधारित अर्थव्यवस्था और जनकल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

इस वर्ष मेले की थीम “समृद्ध वन, खुशहाल जन” रखी गई है। यह थीम वन संरक्षण, सतत उपयोग और वनों पर निर्भर समुदायों के आर्थिक सशक्तिकरण के मूल विचार को केंद्र में रखती है। मेले का उद्देश्य लघु वनोपज, औषधीय पौधों और वन आधारित उत्पादों से जुड़े सभी हितधारकों—संग्राहकों, उत्पादकों, व्यापारियों, उद्यमियों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों और नीति निर्धारकों—के बीच संवाद और सहयोग का एक व्यापक मंच उपलब्ध कराना है।

 

मेले में कुल 350 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। इनमें प्रदेश के जिला यूनियन, वन धन केंद्र, जड़ी-बूटी संग्राहक, उत्पादक समूह, आयुर्वेदिक औषधि निर्माता तथा परंपरागत भोजन सामग्री के निर्माता और विक्रेता अपने उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे।

स्टॉलों का विवरण इस प्रकार है—

 

10 शासकीय स्टॉल

 

24 अन्य राज्यों के स्टॉल

 

16 प्रदर्शनी स्टॉल

 

136 प्राइवेट स्टॉल

 

26 फूड स्टॉल, जिनमें विशेष रूप से वन विभाग के 3 स्टॉल शामिल हैं—छिंदवाड़ा, अलीराजपुर (दाल पनिया) और बांधवगढ़ (गौड़ी व्यंजन)

 

50 ओपीडी स्टॉल

 

बच्चों के मनोरंजन और सीख के लिए एक विशेष किड्स जोन

 

 

वन मेला न केवल खरीद-बिक्री का स्थान है, बल्कि यह पारंपरिक ज्ञान, नवाचार, औषधीय वनस्पतियों, प्राकृतिक उत्पादों और वन आधारित उद्यमिता को बढ़ावा देने का एक सशक्त माध्यम भी है। यह आयोजन प्रदेश में वन संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय समुदायों की आजीविका को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें