Search
Close this search box.

विधानसभा में स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर श्रद्धांजलि , सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि सभा आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मोतीलाल वोरा की जयंती पर विधानसभा में श्रद्धांजलि सभा

भोपाल।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को विधानसभा के सेंट्रल हॉल में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व प्रोटेम स्पीकर एवं विधायक श्री रामेश्वर शर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष श्री हेमंत सत्यदेव कटारे, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, पूर्व विधायक श्री पी.सी. शर्मा सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे। स्व. वोरा जी के परिवार की ओर से उनकी सुपुत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा एवं दामाद श्री कन्हैया लाल मिश्रा ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान वक्ताओं ने स्व. मोतीलाल वोरा जी के सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक दक्षता और प्रदेश व देश की राजनीति में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि श्री वोरा जी सरल व्यक्तित्व, सौम्य व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।

सभा में विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांत एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Tahalka Bharat
Author: Tahalka Bharat

Leave a Comment

और पढ़ें